लाइव न्यूज़ :

डीजे की तेज आवाज के बाद दूल्हे को हार्ट अटैक, जयमाल के दौरान बेहोश होकर स्टेज पर गिरा, मौत, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2023 17:14 IST

बिहारः मृतक दूल्हे की पहचान परिहार प्रखंड की धनहा पंचायत के मनिथर के रहनेवाले स्वर्गीय गुदर राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजे पर प्रतिबंध है फिर भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।घटना के बाद से दूल्हा-दुल्हन के परिवार में मातम छाया हुआ है।शादी की खुशी में डीजे के तेज आवाज में बजाया जा रहा था।

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसको सुनकर सभी सन्न रह गये। इस घटना में डीजे की तेज आवाज दूल्हे की मौत का कारण बन गई। कहा जा रहा है कि साउंड से दूल्हे को बेचैनी होने लगी और फिर वह बेहोश हो गया। जब तक दूल्हे को अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना सोनबरसा प्रखंड के एक गांव की बताई जा रही है। समय से बारात पहुंची और डीजे की धुन पर बाराती और शरारती डांस करते हुए दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयमामला का दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को माला पहनाई। इस बीच शादी की खुशी में डीजे के तेज आवाज में बजाया जा रहा था।

इस आवाज की वजह से दूल्हा को परेशानी हो रही थी। उसने डीजे को बंद करने को लेकर इशारा भी किया, पर सभी बाराती और शराती डीजी की धुन पर मस्ती करने में मशगूल थे और पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। तेज आवाज की वजह से दूल्हे का हार्ट अटैक आ गया। जिसकी वजह से वह स्टेज पर ही गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद से दूल्हा-दुल्हन के परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक दूल्हे की पहचान परिहार प्रखंड की धनहा पंचायत के मनिथर के रहनेवाले स्वर्गीय गुदर राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां डीजे पर प्रतिबंध है फिर भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो