लाइव न्यूज़ :

सिलीगुड़ीः नौ लोगों के साथ पति आया घर, विवाद पर धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को मार डाला, तीन बच्चों के साथ दो माह पहले ही ससुराल छोड़ दी थी मृतका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 17:44 IST

बंगालः पति और परिवार के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दो महीने पहले कूचबिहार के सिताई स्थित अपना ससुराल छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देन्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में किराए के मकान में रहने लगी। मृतका की पहचान सुप्रिया सिन्हा के रूप में हुई है।महिला का पति सुदीप वैश्य रविवार दोपहर करीब नौ लोगों के साथ सुप्रिया के घर आया जहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

सिलीगुड़ीः पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, "अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दो महीने पहले कूचबिहार के सिताई स्थित अपना ससुराल छोड़ दिया।

 

अपने तीन बच्चों के साथ न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के भक्तिनगर में किराए के मकान में रहने लगी। मृतका की पहचान सुप्रिया सिन्हा के रूप में हुई है।" पुलिस के मुताबिक, महिला का पति सुदीप वैश्य रविवार दोपहर करीब नौ लोगों के साथ सुप्रिया के घर आया जहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसी बीच सुदीप ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुदीप को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मेले में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक गांव के मेले में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना जॉयनगर थाना क्षेत्र के बंतरा गांव में रविवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर हुई।

पुलिस ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता द्वारा गुब्बारे को भरने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान साहिन मोल्ला (13), कुतुबुद्दीन मिस्त्री (35), अबीर गाजी (8) और गुब्बारा विक्रेता मुचिराम मंडल (35) के रूप में हुई है। सभी घायलों को बारुईपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?