लाइव न्यूज़ :

Sikkim Rape: नाबालिग के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म, 4 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2025 12:14 IST

Sikkim Rape:  पुलिस ने बताया कि बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

Sikkim Rape:  इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का खुलासा करते हुए सिक्किम पुलिस ने एक नाबालिग के साथ रेप की घटना उजागर की है। जहां सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में 13 वर्षीय किशोरी से कई माह दुष्कर्म करने के आरोप में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

किशोरी के स्कूल ने बाल कल्याण समिति को उसकी स्थिति के बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि कक्षा में हमेशा बीमार और कमजोर सी लगने वाली छात्रा ने परामर्श सत्र में अपने इलाके की एक महिला का नाम बताया जो उसे नियमित रूप से घरेलू कामों में मदद करने के लिए बुलाती थी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के बयान के अनुसार महिला ने कथित तौर पर उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसमें उसका पति भी संलिप्त था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी पता चला कि दो अन्य पुरुषों को भी लाया गया था और लड़की को कथित तौर पर रुपयों के बदले उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता ने चार नाबालिगों के नाम भी बताए जो पिछले एक साल से कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला, उसके पति और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, साथ ही चार किशोरों को हिरासत में लिया है।

लड़की फिलहाल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :सिक्किमरेपगैंगरेपदुष्कर्म
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी