लाइव न्यूज़ :

Shravasti: 2 थाना और 4 शव?, 15-19 वर्षीय प्रेमी युगल और 35-40 वर्षीय महिला-पुरुष के शव, दोनों केस प्रेम प्रसंग का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2025 12:40 IST

Shravasti: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस किशोरवय प्रेमी युगल की मौत के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशव गांव के एक कुंए में मिले।दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली होगी।

Shravasti:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 15 एवं 19 वर्षीय प्रेमी युगल तथा 35 वर्षीय महिला एवं 40 वर्षीय पुरुष के शव पुलिस ने बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) घनश्याम चौरसिया ने बताया,‘‘ जिले में सोनवा थानाक्षेत्र के मोहरनिया गांव से सुमन (15) एवं रिंकू (19) छब्बीस दिसंबर को अपने घरों से लापता हुए थे और 28 दिसम्बर को इनके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। शनिवार सुबह दोनों के शव गांव के एक कुंए में मिले।"

एसपी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। माना जा रहा है कि दोनों ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली होगी। उन्होंने कहा, “शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस किशोरवय प्रेमी युगल की मौत के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

इसमें सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा किसी अन्य कारण से हत्या किये जाने का भी बिंदु शामिल है।" दूसरा प्रकरण भिन्गा थानाक्षेत्र के अमरहवा गांव का है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस प्रकरण में मृतकों के बीच संभावित प्रेम प्रसंग तथा सम्पत्ति का विवाद सामने आ रहा है। एसपी ने बताया कि भिन्गा कोतवाली के अमरहवा गांव में राजू सोनी के घर छांगुर (40) का आना-जाना था।

छांगुर इसी गांव में अकेला रहता था। राजू की पत्नी संगीता थी। पुलिस के अनुसार राजू ने बताया कि छांगुर उनके घर पर ही खाना खाता था, इसके एवज में उसने अपनी सम्पत्ति संगीता को देने का वादा किया था तथा राजू एवं संगीता से उसने पांच लाख रुपये भी लिए थे। राजू के अनुसार रुपये लेने के बावजूद अब वह सम्पत्ति देने से मुकर रहा था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा था। एसपी का कहना है कि दो-तीन दिन पूर्व तथा शनिवार को भी घर पर छांगुर का संगीता से विवाद हुआ। छांगुर ने आज दिन दहाड़े लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से नृशंसतापूर्वक संगीता के मुंह, छाती एवं गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद वह घटनास्थल से भागकर गांव के नजदीक एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया और फांसी लगा ली। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच एवं विधिक कार्रवाई जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो