लाइव न्यूज़ :

अंतिम संस्कार को तरसे श्रद्धा वाल्कर के पिता, बोले- "जब तक आफताब को फांसी नहीं होगी..."

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2023 12:56 IST

इस मामले में कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की हत्या का एक साल मई में पूरा हो जाएगा और मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाया हूँ।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा वाल्कर के पिता ने आफताब के परिवार वालों पर लगाया आरोप विकास वाल्कर का कहना है कि आफताब के माता-पिता कहीं छिपे हुए हैं विकास वाल्कर की मांग है कि उन्हें उजागर किया जाना चाहिए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर की हत्या कथित तौर पर लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने कर दी थी, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है।

इस बीच श्रद्धा के पिता विकास वाल्कर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आफताब के माता-पिता कहीं छिपे हुए हैं। आफताब ने अभी तक अपने माता-पिता को उजागर नहीं किया है। मुझे लगता है कि वह कहीं छिपे हुए हैं। 

श्रद्धा के पिता की मांग है कि वह कहां छिपे हैं इसका खुलासा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह श्रद्धा का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए शरीर के अंगों की मांग भी की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विकास वाल्कर ने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग को दोहराते हुए कहा कि उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। वह दोषी है उसने पूरी योजना के साथ इस अपराध को अंजाम दिया है। जांच और कार्रवाई में खामियां हैं जिसके कारण मामले में देरी हो रही है। 

उन्होंने कहा कि मैंने वकील से मामले में फास्ट-ट्रैक कार्यवाही के लिए अपील करने को कहा है। चूंकि श्रद्धा की हत्या पिछले साल मई में हुई थी और अब तक तमाम जांच के बाद भी आरोपी आफताब को सजा नहीं हो पाई है, ऐसे में पीड़िता के पिता की मांग के कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा हो। 

अभी तक नहीं हुआ श्रद्धा का अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि इस मामले में कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की हत्या का एक साल मई में पूरा हो जाएगा और मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाया हूँ।

उन्होंने कहा कि आरोपी आफताब पूनावाला की मौत की सजा दिए जाने के बाद ही वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अंतिम संस्कार करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि मुकदमें की समाप्ति के बाद ही उन्हें उनकी बेटी के शरीर के अंग सौंपे जाएंगे। 

इस बीच श्रद्धा हत्याकांड की वकील सीमा कुशवाह ने कहा कि निर्भया मामले को अंजाम तक पहुंचने में सात साल लग गए, लेकिन इस मामले में साल नहीं लगना चाहिए। आफताब की मौजूदगी में कोर्ट रूप में ऑनलाइन काउंसलिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी चलाई गई। इस दौरान श्रद्धा के पिता बहुत भावुक हो गए क्योंकि रिकॉर्डिंग में श्रद्धा कहते हुए सुनाई दे रही है, "वह मेरा शिकार करेगा, मुझे ढूंढेगा और मुझे मार डालेगा।"

एक रिकॉर्डिंग में वह कबूल कर भी कर रही थी कि एक दिन आफताब ने उसका गला पकड़ लिया था और वह पूरी तरह से बेहोश हो गई थी और सांस नहीं ले पा रही थी। 

इस मामले में वकील सीमा कुशवाह ने कहा कि मामले को पूरा होने में सालों लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुनवाई दैनिक आधार पर समय सीमा तय करके होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के पिता के साथ बातचीत के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करेंगी। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी