लाइव न्यूज़ :

मुंबई: सीनियर IAS अधिकारी की बेटी की गई जान, 27 वर्षीय लड़की ने गगनचुंबी इमारत से लगाई छलांग

By आकाश चौरसिया | Updated: June 3, 2024 15:40 IST

महाराष्ट्र में तैनात सीनियर आईएस माता-पिता की 27 वर्षीय बेटी ने मुंबई में गगनचुंबी इमारत से कूदकर जान दे दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने सोमवार को मीडिया को दी।

Open in App
ठळक मुद्देसीनियर IAS अधिकारी की बेटी की गई जानलिपी रस्तोगी ने ऊंची इमारत से आज सुबह छलांग लगाई- मुंबई पुलिस लड़की के माता-पिता महाराष्ट्र के अलग-अलग विभाग में उच्च पदों पर तैनात हैं

नई दिल्ली: सीनियर ब्यूरोक्रेट्स और आईएस माता-पिता की 27 वर्षीय बेटी ने मुंबई में गगनचुंबी इमारत से कूदकर जान दे दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने सोमवार को मीडिया को दी, अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने आज सुबह ही ऐसा बड़ा कदम उठाया। लिपी रस्तोगी नाम से लड़की की पहचान हुई है। लिपी के माता-पिता महाराष्ट्र के अलग-अलग विभाग में उच्च पद पर तैनात हैं। यह पूरी घटना महाराष्ट्र के मुंबई में घटित हुई है। फिलहाल मुंबई पुलिस इसके पीछे की वजह तलाशने की पूरी कोशिश कर रही है। 

लिपी रस्तोगी (Lipi Rastogi) महाराष्ट्र कैडर के आईएस राधिका और विकास रस्तोगी की बेटी हैं, लिपी को माता-पिता अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी उपचार के दौरान ही मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लॉ की छात्रा लिपि रस्तोगी ने सुबह करीब चार बजे महाराष्ट्र राज्य सचिवालय के पास एक इमारत की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसके कमरे से एक नोट मिला।

लिपि रस्तोगी हरियाणा के सोनीपत में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लिपि रस्तोगी परीक्षा को लेकर चिंतित थी। 

लिपि के माता-पिता IAS अधिकारी हैंलिपि रस्तोगी के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी और लिपि रस्तोगी की मां राधिका रस्तोगी राज्य गृह विभाग में प्रमुख सचिव पर तैनात हैं। 

2017 में भी हुआ था कुछ ऐसासाल 2017 में भी इसी तरह का केस सामने आया था, जहां महाराष्ट्र कैडर के आईएस अधिकारी मिलिंद और मनीषा म्हैसकर ने अपने 18 वर्षीय बेटे को खो दिया था, उसने भी गगनचुंबी इमारत से कूदकर जान दे दी थी। 

टॅग्स :मुंबईIASमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये