लाइव न्यूज़ :

मुबंई के बोरीवली में फ्लैट से मिली बुजुर्ग की लाश, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

By नियति शर्मा | Updated: April 19, 2019 17:03 IST

मुबंई के बोरीवली वेस्ट इलाके में 70 साल के एक बुजुर्ग की गला घोंट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आकोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुबंई के बोरीवली वेस्ट में एक फ्लैट से मिली 70 साल के बुजुर्ग की लाशपोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

मुंबई के बोरीवली वेस्ट में बुधवार (18 अप्रैल) शाम को एक फ्लैट से 70 साल के बुजुर्ग की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इससे पहले इस मामले में दुर्घटना का केस रजिस्टर किया था, पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आने के बाद हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मृतक की पहचान 70 वर्षीय वमन मनोहर जोशी के रूप में हुई हैं। वह अपने 32 साल के बेटे के साथ बोरीवली वेस्ट में रहते थे। पुलिस के अनुसार मृतक का बेटा बोरीवली वेस्ट इलाके में फूड स्टॉल चलाता है जहां उसके पिता लंच और रात का खाना खाने आया करते थे। पिता जब बुधवार को 3बजे स्टॉल पर खाना खाने नहीं पहुंचे तब उनके बेटे ने कई बार अपने पिता को फोन लगाया। फोन का जवाब नहीं मिलने के बाद जब वह घर गया तो उसने देखा कि पिता सोफे पर मृत पड़े हैं।

इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आई रिपोर्ट से साबित हो गया कि वमन मनोहर जोशी की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसमें उन्हें इमारत में दो अनजान लोग जाते हुए दिखे।

जांच में पता चला कि घर से किसी भी तरह की चोरी नहीं हुई है। पुलिस का अंदाजा है कि जो दो संदिग्ध घर आये थे, मृतक उनको जानते थे। पुलिस को अंदेशा है कि यह मामला निजी, व्यवसाय या प्रापर्टा के झगड़े से सबंधित हो सकता है। हांलाकि पुलिस की मृतक के बेटे से भी पूछताछ जारी है।

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...