लाइव न्यूज़ :

मां की मौत के बाद मासूम ने दिखाई हिम्मत, सोशल मीडिया में लोग कर रहे हैं सलाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 16:44 IST

9 साल के बेटे ने जो हिम्मत दिखाई उसकी चर्चा खूब हो रही है।

Open in App

मां-बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है। खासकर एक छोटे बच्चे के लिए उसकी मां ही सबकुछ होती है। लेकिन सोचिए उस वक्त का नजारा कैसा होगा जब एक 9 साल का बच्चा अपनी मां को स्कूल जाते वक्त उठाने जाता है और उसकी मां बेड पर मरी रहती है। कुछ ऐसा ही दर्दनाक नजारा देखने को मिला हाल ही में इंग्लैण्ड के शहर लिजार्ड में। 

लिसार्ड के वाइररल में 9 साल का बच्चा वैट पिट अपनी मां कार्ली के साथ रहता था। रोजाना की तरह वह स्कूल जाने के लिए 11 दिसंबर की सबुह उठा और तैयार होने के लिए अपनी मां कार्ली को उठाने गया लेकिन उसकी मां कई बार उठाने के बाद भी नहीं उठी। इसके बाद 9 साल का वैट पिट काफी घबरा गया, क्योंकि वैट पिट का कोई भाई-बहन नहीं है और ना ही उस वक्त उसके घर में कोई था, जिससे वैट पिट हेल्प मांग सकता था। लेकिन इसके बाद जो वैट पिट ने किया उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी चल रही है।

मां को इस हालत में देखकर वैट पिट ने इंग्लैण्ड के एमरजेंसी नंबर 999 पर कॉल लगाया। पिट ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शायद सो रही है, कई बार जगाने के बाद भी वह नहीं उठ रही है। उसके पास अपने किसी भी रिश्तेदार का कोई नंबर नहीं जिससे वह हेल्प ले सके। इसके बाद पुलिस ने वैट पिट के चाचा यानी कार्ली के भाई रिची का नंबर निकाल कर उनको कॉल करके सारी बात की जानकारी दी।

रिची ने बताया कि कार्ली अपने बेटे वैट पिट के साथ ब्वॉयफ्रेंड के यहां रहती थी। इस घटना वाले दिन कार्ली का ब्वॉयफ्रेंड सबुह 5.30 उठकर काम के लिए निकल गया, तब तक कार्ली जिंदा थी लेकिन 9 बजे जब वैट पिट मां को उठाने जाता है तो वह मरी हुई रहती है।

रिची ने यह भी बताया कि वैट अपनी मां को इस हालत में देखकर काफी डर गया था लेकिन उसको पता था कि ऐसे हालत में उसे क्या करना। अगर वैट पिट की जगह कोई और बच्चा होता तो वह सहम जाता। लेकिन वैट पिट ने जिस बहादूरी के साथ ये सब किया वह काबिले तारिफ है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास