लाइव न्यूज़ :

सारण में शादी का झांसा दे युवती से यौन शोषण, गर्भवती होने पर किया इंकार, कहा- विवाह नहीं करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2021 19:17 IST

बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना का मामला है. री तरह से मारपीट की जिसके फलस्वरूप उसका गर्भपात हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती ने बताया है कि वह अपनी बुआ के घर रहती थी. प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया.युवती के घरवालों से शादी की बात करने की बात कहकर संबंध बनाता रहा.

पटनाः बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना में एक युवती ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवती ने पुलिस से जल्द सुनवाई और उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है.

थाना में दिये गये आवेदन में युवती ने बताया है कि वह अपनी बुआ के घर रहती थी. उनके पड़ोस में रहने वाले नागेश्वर राम के पुत्र रोहित कुमार से उसकी बातचीत होती रहती थी, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई. युवती के अनुसार रोहित ने मीठी बातें कर उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया.

वह लगातार युवती के घरवालों से शादी की बात करने की बात कहकर संबंध बनाता रहा. इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो रोहित ने अकेले घर में उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया और दिखावे की झूठी शादी कर उसे बहला लिया. इसके बाद युवती के गर्भवती होने की जानकारी रोहित ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद सभी मिलकर उसपर गर्भपात करने का दबाव बनाने लगे.

बीते 18 मई को रोहित के पिता नागेश्वर राम, मां आशा देवी, बहन रिंकी कुमारी, चन्द्रेश्वर राम और उसकी पत्नी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की जिसके फलस्वरूप उसका गर्भपात हो गया. इसी बीच युवती का हालत काफी खराब हो गई और आननफानन में परिजन उसे लेकर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया.

मामले का खुलासा होने के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई. पंचायती मं आरोपी के परिजनों ने शादी के लिए सहमति दे दी. हालांकि बाद में सभी शादी करने से मुकर गए. इसी संबंध में पीड़िता ने पुलिस से सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो