लाइव न्यूज़ :

हिंदू देवी-देवता की तस्वीर छपे कागज पर चिकन बेच रहा था शख्स, शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2022 08:55 IST

पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार को हुई जब कुछ लोगों ने शिकायत की कि तालिब हुसैन एक हिंदू देवी-देवता की तस्वीर वाले कागज के एक टुकड़े पर अपनी दुकान से चिकन बेच रहे हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है लोगों ने इसकी शिकायत की कि तालिब हुसैन नाम का शख्स देवी देवताओं की तस्वीरों वाले कागज पर चिकन बेच रहा हैपुलिस ने बताया कि तालिब की दुकान पर पहुंचने के बाद उसने चाकू से हमला किया

संभलः यूपी के संभल में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले कागज के टुकड़े में चिकन बेचकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया कि यह घटना रविवार को हुई जब कुछ लोगों ने शिकायत की कि तालिब हुसैन अपनी दुकान में हिंदू देवी-देवता की तस्वीर छपे कागज में चिकन लपेटकर बेच रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

पीटीआई के मुताबिक, जब एक पुलिस टीम उनकी दुकान पर पहुंची तो तालिब हुसैन ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला किया। विशाल कौशिक नाम के ट्विटर हैंडल ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, यूपी के संभल में देवी देवताओं के फोटो वाले अखबारों में नॉनवेज पैक कर बेचने वाले तालिब नाम के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां महक रेस्टोरेंट नामक होटल काउंटर से भारी तादात में देवी देवताओं के फोटो वाले अखबार भी मिले हैं।

तालिब हुसैन पर आईपीसी की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना है) और 307 (हत्या का प्रयास)।

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास