लाइव न्यूज़ :

समस्तीपुरः मिट्टी के मकान ढहने से 6 मलबे में दबे, एक बच्चा सहित तीन की मौत, 3 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2021 14:54 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव का मामला है. घटना रविवार रात करीब 3 बजे के आस-पास की बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के सभी सदस्य घर के अंदर गहरी नींद में सोये हुए थे.पीड़ित परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की मांग पर अड़ गए हैं.घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी के मकान के ढहने से छह लोग मलबे में दब गये, जिनमें तीन लोगों के मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

 

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव में घटी है. घटना रविवार रात करीब 3 बजे के आस-पास की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मिट्टी व खपरैल से बना घर अचानक ढह गया. उस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर गहरी नींद में सोये हुए थे.

घर गिरने से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे जख्मी हो गये. जख्मी सभी बच्चों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जख्मी और मृतक एक ही परिवार के हैं. मृतक की पहचान कैलाश राय की 32 वर्षीया पत्नी सोनिया देवी, उमेश राय की 68 वर्षीया पत्नी रामसखी देवी व कैलाश राय की 6 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी के रूप में की गई है.

जख्मी बच्चे की पहचान कैलाश राय की पुत्री गुड्डी कुमारी, नेहा कुमारी व पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है. घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि घर गिरने की आवाज सुनने पर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुली और अनहोनी की आशंका में सभी बाहर निकले तो घर गिरा देख उनके होश उड़ गए. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, जिले में रुक-रुककर बारिश हो ही रही थी.

जिसके बाद रविवार देर रात ईंट-मिट्टी व खपरैल का बना मकान अचानक गिर गया. घटना के बाद पडोसियों ने तत्क्षण बचाव कार्य शुरू कर दिया. उन्होंने गिरे घर के मलबे को हटा कर सभी को बाहर निकाला, जिसमें तीन लोग मृत पाए गए. वहीं जख्मी हुए बच्चे कराह रहे थे.

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया. इस घटना की सूचना पर सीओ अजय कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और आपदा विभाग के तहत तत्काल 60 हजार रुपए की नगद सहायता राशि दी. हालांकि, स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की मांग पर अड़ गए हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो