रुड़कीः चलती कार में छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया, गंग नहर के किनारे फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 26, 2022 05:06 PM2022-06-26T17:06:06+5:302022-06-26T17:07:16+5:30

मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना रुड़की की है। रुड़की के पास मुस्लिम तीर्थ स्थल पिरान कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रात के वक्त रुड़की जा रही थी।

Roorkee Six-year-old girl and her mother gang-raped moving car put pretext giving lift thrown Ganges canal | रुड़कीः चलती कार में छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया, गंग नहर के किनारे फेंका

पुलिस को दी जानकारी मे पीड़िता कार सवार युवकों की संख्या तो नहीं बता पाई मगर वह कार चालक युवक का नाम सोनू बताया।

Highlightsकार सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया।सोनू नाम के युवक और उसके साथियों ने मां-बेटी के साथ चलती कार में ही दुष्कर्म किया।महिला आधी रात को किसी तरह से कोतवाली पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई।

रुड़कीः हरिद्वार के रुड़की में चलती कार में छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना रुड़की की है। रुड़की के पास मुस्लिम तीर्थ स्थल पिरान कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रात के वक्त रुड़की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार रास्ते में एक कार सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया।

डोभाल ने बताया कि कार में कुछ अन्य युवक पहले से बैठे हुए थे। शिकायत के मताबिक कार सवार सोनू नाम के युवक और उसके साथियों ने मां-बेटी के साथ चलती कार में ही दुष्कर्म किया। महिला युवकों का विरोध करती रही मगर युवकों ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया और दुष्कर्म के बाद उन्हें गंग नहर किनारे कांवड पटरी पर छोड़कर चले गए।

महिला आधी रात को किसी तरह से कोतवाली पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई। पुलिस को दी जानकारी मे पीड़िता कार सवार युवकों की संख्या तो नहीं बता पाई मगर वह कार चालक युवक का नाम सोनू बताया।

बच्ची की खराब हालत को देखते हुए पुलिस ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मेडिकल जांच में दोनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चला है। 

Web Title: Roorkee Six-year-old girl and her mother gang-raped moving car put pretext giving lift thrown Ganges canal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे