लाइव न्यूज़ :

UP: चेन्नई एक्सप्रेस में हुई लूटपाट, यात्री की मां का अस्थि कलश भी ले गए बदमाश

By भाषा | Updated: March 17, 2019 16:52 IST

जीआरपी ने बताया कि चेन्नई निवासी पीड़ित यात्री अपनी मां के अस्थि क्लश को गंगा मे प्रवाहित करने के लिये हरिद्वार जा रहा था लेकिन बदमाशों ने कीमती सामान के शक मे इस कलश को भी लूट लिया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे शुक्रवार रात चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले बदमाश यात्रियों के सोने-चांदी और नकदी के साथ ही एक यात्री की मां का अस्थि कलश भी लूटकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जीआरपी के मुताबिक, चेन्नई निवासी यात्री बदमाशों से कलश में अपनी मां की अस्थियां होने की बात कहता रहा लेकिन बदमाशों को उसकी भाषा समझ में नहीं आई और वे अन्य यात्रियों के सामान के साथ उसकी मां का अस्थि कलश भी ले गए। 

जीआरपी ने बताया कि चेन्नई निवासी पीड़ित यात्री अपनी मां के अस्थि क्लश को गंगा मे प्रवाहित करने के लिये हरिद्वार जा रहा था लेकिन बदमाशों ने कीमती सामान के शक मे इस कलश को भी लूट लिया। 

रेल मे सवार आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर कुमार पी के परिवार की महिलाओं से बदमाशों ने सोने की चेन कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिये थे। इस प्रकरण की रिपोर्ट भी प्रोफेसर कुमार पी ने जी आर पी थाने मे दर्ज कराई थी । 

गौरतलब है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात सशस्त्र बदमाशों ने सहारनपुर से होकर गुजरने के बाद चेन्नई एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी