लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में घायल युवक की मोटरसाइकिल हुई चोरी, पढ़ें पूरी खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2024 14:07 IST

नोएडा में सड़क पर घायल युवक की बाइक उठा ले गए चोर, थाना दादरी क्षेत्र की घटना

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में सड़क हादसा, घायल युवक की मोटरसाइकिल उठा ले गए चोर

Accident in Noida: थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि बुलंदशहर के निवासी पीड़ित के भाई गौरव कुमार ने बीती रात को घटना के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में गौरव ने बताया कि 24 जनवरी को उनका भाई शुभम भास्कर, पुत्र किरण पाल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दादरी के जीटी रोड से निकल रहा था। शिकायत के अनुसार, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने शुभम की बाइक को टक्कर मार दी जिससे शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, जब वह अपने भाई की मोटरसाइकिल की खोज में घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि किसी ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में की गई शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशक्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?