लाइव न्यूज़ :

9.19 करोड़ रुपये राजस्व नुकसान, कंपनी निदेशक विनय कुमार और चीनी नागरिक एलिस ली उर्फ ​​ली टेंगली ने गलत किया रिटर्न, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2025 12:57 IST

कंपनी के निदेशक विनय कुमार और चीनी नागरिक एलिस ली उर्फ ​​ली टेंगली ने कथित तौर पर गलत कर श्रेणियों के तहत रिटर्न दाखिल किया जिससे लगभग 9.19 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।मेरठ में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दुर्गेश नंदिनी की अदालत में पेश किया गया।महिला ने हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।

मेरठः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से नौ करोड़ रुपये से अधिक की, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के एक कथित मामले में गिरफ्तार एक कंपनी के प्रबंध निदेशक और उसकी चीनी सहयोगी को एक स्थानीय अदालत ने एक सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विशेष लोक अभियोजक लक्ष्य कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने मेसर्स 'टेन टेक एलईडी डिस्प्ले प्राइवेट लिमिटेड' की जांच के दौरान कर चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि कंपनी के निदेशक विनय कुमार और चीनी नागरिक एलिस ली उर्फ ​​ली टेंगली ने कथित तौर पर गलत कर श्रेणियों के तहत रिटर्न दाखिल किया जिससे लगभग 9.19 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को बुधवार को मेरठ में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दुर्गेश नंदिनी की अदालत में पेश किया गया।

जहां से उन्हें एक सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिंह ने बताया कि अदालत में पेशी के दौरान चीनी महिला ने अपना चेहरा ढका हुआ था। मीडिया के कैमरों से बचने की कोशिश कर रही महिला ने हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceजीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...