मां पर था काला जादू करने का शक तो रिश्तेदारों ने शख्स की हत्या की, आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
By भाषा | Published: November 21, 2019 09:37 AM2019-11-21T09:37:35+5:302019-11-21T09:37:35+5:30
नागपुर पुलिस ने एक महिला रत्नामाला मनोज गनवीर (40) और उसकी बेटी शुभांगी (20) को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया।
Highlightsमहाराष्ट्र के वाठोडा इलाके का निवासी अरुण संतोष वाघमरे (35) रविवार को सुबह तरोडी खुर्द इलाके में मृत पाया गया। हत्या के आरोप में मां-बेटी को किया गया गिरफ्तार।
नागपुर में एक व्यक्ति की उसके रिश्तेदारों ने इस संदेह में कथित तौर पर हत्या कर दी कि वह एक व्यक्ति की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है और उसकी मां काला जादू करती है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि हत्या के लिए मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने अपने साथी की मदद से इस अपराध को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के वाठोडा इलाके का निवासी अरुण संतोष वाघमरे (35) रविवार को सुबह तरोडी खुर्द इलाके में मृत पाया गया।
पुलिस ने एक महिला रत्नामाला मनोज गनवीर (40) और उसकी बेटी शुभांगी (20) को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। गनवीर मृतक की चाची है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी किशन विश्वकर्मा फरार है।