पुलिसवाले पर लड़के के साथ मिलकर 17 साल की लड़की से गैंगरेप का अरोप, गिरफ्तार 

By भाषा | Published: June 18, 2018 10:11 AM2018-06-18T10:11:32+5:302018-06-18T10:11:32+5:30

मथुरा में जेसीबी चालक ने नाबालिग के हाथ-पैर बांध कर रेप किया।

Rape in UP: Police constable arrest with minor with rape charge | पुलिसवाले पर लड़के के साथ मिलकर 17 साल की लड़की से गैंगरेप का अरोप, गिरफ्तार 

पुलिसवाले पर लड़के के साथ मिलकर 17 साल की लड़की से गैंगरेप का अरोप, गिरफ्तार 

पणजी, 18 जून: एक पुलिस कांस्टेबल और एक नाबालिग लड़के को 17 साल की एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में आज गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल सिद्धार्थ गोसावी को यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर पोंडा शहर में 17 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार किया गया है।

जेसीबी चालक ने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जलावन के लिये जंगल से लकड़ी बटोरने गयी किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार दो दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी जंगल में लकड़ी बीनने गयी थी। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद जंगल में वह बदहाल हालत में पड़ी मिली।

पांच युवकों ने किशोर से किया रेप, निजी अंग में डाली लोहे की रॉड

उन्होंने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। घर आने के बाद उसने अपने साथ हुए बलात्कार के लिये जेसीबी चलाने वाले युवक राहुल को जिम्मेदार बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।

Web Title: Rape in UP: Police constable arrest with minor with rape charge

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeरेप