रांची: रसोइया संघ ने देर रात कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By एस पी सिन्हा | Published: October 30, 2018 06:44 PM2018-10-30T18:44:47+5:302018-10-30T18:44:47+5:30

राजधानी रांची में स्थायीकरण समेत 15 मांगों को लेकर पिछले एक माह से आंदोलन कर रहे रसोइया संघ ने सोमवार की देर रात रातू रोड चौक को जाम कर दिया। करीब पौने ग्यारह बजे शुरु हुआ यह प्रदर्शन दो घंटे तक चला। 

Ranchi: The Rasoiya sangh took off the clothes late at night, police performed lathi charge | रांची: रसोइया संघ ने देर रात कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांची: रसोइया संघ ने देर रात कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार देर रात पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया। पुलिस ने सोमवार की देर रात प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर ना सिर्फ पानी की बौछार और लाठीचार्ज किया बल्कि उनके कपड़े खुलवा कर भी लेकर भाग भी गए। इस बीच अर्धनग्न हाल में कडाके की ठंड में महिलाएं यूं ही ठिठुरने के लिए मजबूर रहीं।

राजधानी रांची में सोमवार की रात रसोइया संघ की महिलाएं अपने हक की मांग कर रही थीं। इसी दौरान खाकी खौफ बनकर महिलाओं पर टूट पड़ी। कड़कड़ाती ठंड में पहले तो पानी की बौछार कर महिलाओं को भिगो दिया।

 इसके बाद भी महिलाएं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती रहीं तो पुलिसवालों ने डंडे के दम पर उनको खदेड़ने में जुट गई। इस दौरान लाठीचार्ज में कई महिलाओं को गंभीर चोट भी आई हैं। हद तो ये है कि पुलिस वालों ने दु:शासन बनकर महिलाओं के कपड़े तक उतार लिए और उसे लेकर भाग गए। 

ऐसे में अर्धनग्न हाल में कई महिलाएं रातभर खुली सड़क पर ठिठुरती रही। आंदोलन में शामिल रसोइया संघ की महिलाओं ने रांची पुलिस पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी रांची में ट्रैफिक पुलिस की अमानवीयता की तस्वीर सामने आ चुकी है। 

स्कूटी सवार मां-बेटी को सड़क पर गिराने की तस्वीर सामने आने के बाद आरोपी जवान को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब एक बार फिर खाकी का खौफनाक चेहरा सामने आया है। 

बता दें कि राजधानी रांची में स्थायीकरण समेत 15 मांगों को लेकर पिछले एक माह से आंदोलन कर रहे रसोइया संघ ने सोमवार की देर रात रातू रोड चौक को जाम कर दिया। करीब पौने ग्यारह बजे शुरु हुआ यह प्रदर्शन दो घंटे तक चला। 

इस दो घंटे में पुलिस ने रोड को चालू करवाने के लिए पहले आंदोलनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, नहीं मानने पर बाद में पानी की बौछार और हल्का लाठीचार्ज भी किया।

पानी की बौछार के दौरान आंदोलनकारी महिलाएं अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगी। इससे घबराई पुलिस तत्काल पानी की बौछार बंद की और फिर हल्का लाठीचार्ज किया। इससे दो महिला को चोटें आईं। बाद में उन्हें आर्मर गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

इससे पहले रसोइया संघ की मंत्री नीरा यादव से वार्ता विफल हो गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में पहुंची आंदोलनकारी महिलाओं ने रातू रोड को जाम कर दिया। 

रोड जाम के चलते मौके पर गाडियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं क्योंकि दस बजे नो इंट्री खत्म होता है और भारी वाहनों का रातू रोड में आवागमन शुरू हो जाता है। 

रोड जाम की सूचना मिलते ही बडी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और जाम को हटाने की कोशिश की। इससे पहले दिन में भी रसोइया संघ ने रातू रोड के किशोरी यादव चौक को जाम कर दिया। इससे हरमू रोड में जाम लग गया था।

Web Title: Ranchi: The Rasoiya sangh took off the clothes late at night, police performed lathi charge

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे