राजस्थान: इवेंट अरेंजमेंट का बोल महिला से 5 लोगों ने होटल में किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

By कोमल बड़ोदेकर | Published: May 6, 2018 08:33 AM2018-05-06T08:33:32+5:302018-05-06T08:33:32+5:30

मामला बीती रात शनिवार का है जहां भिवाड़ी के फूल बाग स्थित होटल में एक महिला से कथित तौर पर पांच लोगों ने गैंगरेप किया गया है।

Rajasthan woman allegedly gang raped in Alwar hotel five accused arrested | राजस्थान: इवेंट अरेंजमेंट का बोल महिला से 5 लोगों ने होटल में किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान: इवेंट अरेंजमेंट का बोल महिला से 5 लोगों ने होटल में किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/अलवर, 6 मई। राजस्थान के भिवाड़ी इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से इलाके में सनसनी फैलगई है। मामला बीती रात शनिवार का है जहां भिवाड़ी के फूल बाग स्थित होटल में एक महिला से कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोप दिल्ली के रहने वाले है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इवेंट अरेंजमेंट का काम करती है। दिल्ली के रहने वाले इन आरोपियों ने महिला को फोन कर अलवर में इनके लिए इवेंट का अरेंजमेंट करने के लिए कहा फिर होटल में दारू पिलाने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। 



वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शामली में एक नाबालिग मासूम के साथ दुष्कर्म करने खबर है। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों ने 13 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सचिन , बंशी और अन्नू के रूप में हुई है।  शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शनिवार को उनकी बेटी का अपहरण कर कार में ले गए थे।

 

Web Title: Rajasthan woman allegedly gang raped in Alwar hotel five accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे