महिला को डरा धमका रेप कर बनाया वीडियो, अब वायरल करने की धमकी देकर महीनों से कर रहा है हैवानियत

By धीरेंद्र जैन | Published: July 24, 2019 03:53 AM2019-07-24T03:53:02+5:302019-07-24T03:53:02+5:30

जयपुर की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि हार्दिक शर्मा नामक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

Rajasthan jaipur 26 year old girl raped by her lover and another women claim her Neighbor raped | महिला को डरा धमका रेप कर बनाया वीडियो, अब वायरल करने की धमकी देकर महीनों से कर रहा है हैवानियत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर उसने पीड़िता से मारपीट की और शादी करने से मना कर दिया। 32 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है कि उसका पड़ौसी अब्दुल हमीद उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है।

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। राजधानी जयपुर में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए है। जहां पहले मामले में महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया गया, वहीं दूसरे मामले में युवती को डरा-धमकाकर उससे बलात्कार किया जाना सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार जयपुर की रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज कराया है कि हार्दिक शर्मा नामक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर उसने पीड़िता से मारपीट की और शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी प्रकार एक अन्य मामले में एक 32 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है कि उसका पड़ौसी अब्दुल हमीद उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसके अश्लील फोटोज और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका लगातार देह शोषण कर रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी उसे तरह-तरह से ब्लैकमेल करता है और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। पुलिस में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Web Title: Rajasthan jaipur 26 year old girl raped by her lover and another women claim her Neighbor raped

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे