लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अलवर में 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, दो आरोपी पकड़े गए

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2020 09:06 IST

राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ गेंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अलवर में 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा14 सितंबर को हुई थी रेप की घटना, 17 तारीख को पुलिस के पास पहुंचा मामला, चार आरोपी अभी फराप

राजस्थान में 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप और फिर सोशल मीडिया पर उसकावीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अलवर जिले के तिजारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के इस मामले में 6 लोगों पर आरोप है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, रेप की घटना को इन लोगों ने 14 सितंबर को अंजाम दिया था। हालांकि, 17 सितंबर को वीडियो के वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ रेप उस समय हुआ जब वो अपने भांजे के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। रास्ते में सूनसान इलाके में 6 लोगों ने इन्हें घेर लिया।

महिला से रेप के बाद उसका और भांजे का अश्लील वीडियो भी इन आरोपियों ने मोबाइल से बनवाया और इसे वायरल करने की धमकी दी। इस सनसनीखेज मामले से पर्दा वीडियो के वायरल होने के बाद उठा। 14 सितंबर की इस घटना का वीडियो जब पीड़ित महिला के रिश्तेदारों तक पहुंचा, तब जाकर तिजारा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज कराये जाने के बाद अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 सितंबर की रात को ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी धूता उर्फ आसम ओर सहुद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :गैंगरेपराजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला