लाइव न्यूज़ :

अब किसके सहारे तीन छोटे बच्चे?, लाठी डंडे से पीट पीट कर पिता गुरुवार सिंह राठिया और मां मनीता राठिया को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 19:49 IST

अधिकारियों ने बताया कि सरपंच से वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआशंका है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी।गुरुवार सिंह राठिया (35) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30) का शव बरामद किया गया।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने आदिवासी दंपति की हत्या कर दी है।

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने आदिवासी दंपति की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकरी दी। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेन्ड्रा गांव के एक घर से बुधवार सुबह गुरुवार सिंह राठिया (35) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30) का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों के शव खून से सने हुए थे। आशंका है कि बीती रात अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सरपंच से वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूर थे तथा उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस को हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

उप्र : महिला ने पति से झगड़े के बाद खुद को आग लगाई

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बरई गांव में एक महिला ने कथित तौर पर पति से झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह के मुताबिक आरती (30) का पति संजू राजा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने मंगलवार शाम को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

सिंह ने कहा, ‘‘महिला को पहले गंभीर हालत में ललितपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।’’ पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि मायके नहीं जाने देने पर उसका पति से झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद उसने आवेश में आकर यह कदम उठाया। एएसपी ने कहा कि महिला के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन लिखित शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...