लाइव न्यूज़ :

बहन को क्रिकेट बल्ले से पीट-पीटकर भाई ने मार डाला, लड़की ने 8 साल पहले की थी लव मैरिज

By भाषा | Updated: September 4, 2019 17:22 IST

पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बहन ने करीब आठ वर्ष पहले गांव के ही एक युवक से अन्यत्र जा कर प्रेम विवाह कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के परिजन अंजू और संदीप के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाये। आठ साल पहले लव मैरिज करने के बाद करीब एक साल पहले दोनों गांव में वापस आकर रहने लगे।

यूपी के रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में 'ऑनर किलिंग' के एक मामले में एक युवक ने गैर—बिरादरी में शादी करने पर अपनी बहन को क्रिकेट बल्ले से पीट—पीटकर कथित तौर पर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे इछवापुर गढ़ी गांव में पंकज नामक युवक ने अपनी बहन अंजू (23) को सोमवार की शाम क्रिकेट के बल्ले से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों के मुताबिक, अंजू ने करीब आठ वर्ष पहले गांव के ही एक युवक संदीप से अन्यत्र जा कर प्रेम विवाह कर लिया था। करीब एक साल पहले दोनों गांव वापस आकर रहने लगे। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजन अंजू और संदीप के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाये।

इसी वजह से गांव में रहने के बावजूद अंजू का मायके आना—जाना नहीं था। गत सोमवार की शाम अंजू गांव की महिलाओं के साथ शौच के लिए जा रही थी। तभी उसके चचेरे भाई पंकज ने उसे रोका और बल्ले से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार किये। गम्भीर रूप से घायल अंजू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये