लाइव न्यूज़ :

पूर्णियाः डायन का आरोप लगाकर दो महिलाओं और नाबालिग लड़की को रात भर पीटा, जबरन मल-मूत्र पिलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2021 15:08 IST

बिहार के पूर्णिया जिले के कस्बा थाना के मोहिनी आदिवासी टोला का मामला है. घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है.

Open in App
ठळक मुद्दे10-12 लोगों ने मिलकर दो महिलाओं और एक नाबालिग को बांधकर कमरे में बंद कर दिया.लोगों ने रातभर तीनों को बंधकर बवाकर पीटा.हल्ला होने पर अगल-बगल के लोग जमा होने के बाद सातों लोग फरार हो गए.

पटनाः बिहार के पूर्णिया जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 3 महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाकर उनसे ज्यादती की गई.

 

इसमें कसबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया सौतारी मोहनी आदिवासी टोला में कुछ लोगों ने जबरन घर में घुसकर दो महिलाओं और एक नाबालिग लड़की को डायन बताकर रातभर बंधक बनाकर पीटा. जब उनका इससे भी मन नहीं भरा तो उन्हें जबर्दस्ती मल-मूत्र पिला दिया. इस बर्बरतापूर्ण घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन दर्ज कराया है. घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है.

इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि उनके रिश्तेदार में एक महिला बीमार हो गई थी, जिसे देखने से सभी उनके घर गए थे. इस दौरान परिजनों ने उन पर ही डायन होने का आरोप लगाया और कहने लगे कि तुम्हारी वजह से यह बीमार हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उर्मिला देवी पति रमेश हेंब्रम एवं उसकी बेटी बुलिया देवी पति बदरंगी मरिया अपने घर में सोई हुई थी.

उन लोगों ने आरोप लगाया कि तुम लोगों ने जादू टोना कर इन्हें बीमार कर दिया है. आरोप लगाने के बाद 10-12 लोगों ने मिलकर दो महिलाओं और एक नाबालिग को बांधकर कमरे में बंद कर दिया. तीनों महिलाएं लगातार उनसे छोड़ देने की गुजारिश करती रही, मगर अंधविश्वास में अंधे लोगों ने इनकी एक नहीं सुनी. लोगों ने रातभर तीनों को बंधकर बवाकर पीटा.

इतने से भी मन नहीं भरा तो तीनों को मैला घोलकर पिला दिया. काफी हो हल्ला होने पर अगल-बगल के लोग जमा होने के बाद सातों लोग फरार हो गए. इस बाबत पीड़िता ने कस्बा थाना में आवेदन दिया है. इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया‌.

थाना प्रभारी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बाबत कस्बा थाना में डायन बिसाही एक्ट समेत कई धाराओं में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से बाकी आरोपी फरार हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस की कार्रवाई से आरोपी पक्ष काफी आक्रोशित है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो