लाइव न्यूज़ :

पंजाब का दिल दहलाने वाला मामला, चाची ने तीन माह की बच्ची को जिंदा दफनाया

By बलवंत तक्षक | Updated: April 17, 2021 08:31 IST

पंजाब के फिरोजपुर की ये घटना है। पुलिस ने बताया है कि महिला की अपनी जेठानी से नहीं बनती थी। यही कारण था कि महिला ने ऐसा कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सैदोका का मामला, तीन माह की बच्ची की हत्याजेठानी से नहीं बनती थी महिला की, बदला लेने के लिए बच्ची को मारकर शव को गड्ढे में फेंक दियाबच्ची की मां अमनदीप कौर जब घर से बाहर गई थी, तब चाची ने दिया इस विभत्स वारदात को अंजाम

चंडीगढ़: पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के गांव सैदोका में मां से रंजिश के कारण चाची ने तीन माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दबाकर मार डाला. इसके बाद शव खुर्दबुर्द करने के लिए शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया. गुरुवार को बच्ची का शव बरामद हुआ.

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची महकप्रीत की मां अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के सिलासले में वह बाहर गई हुई थी. उसने बच्ची को पड़ोसी के घर छोड़ दिया था.

बच्ची के सो जाने पर जिंदा दफनाया

गैरमौजूदगी में देवरानी सुखप्रीत कौर ने उनके बेटे को भेजकर पड़ोसी के घर से बच्ची बुलवा ली. घर आने पर जब बच्ची सो गई तो सुखप्रीत ने उसे आंगन में गड्ढा खोद कर जिंदा ही दफना दिया.

अमनदीप जब घर पहुंची तो बच्ची वहां नहीं थी. उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. देवरानी से भी बच्ची के संबंध में पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. गुरुवार सुबह देवरानी ने बताया कि बच्ची की लाश शौच वाले गड्ढे में पड़ी है.

अमनदीप कौर ने कहा कि बुधवार को गड्ढे में देखा था तो बच्ची का शव नहीं था और आज उसी में शव मिल गया. इसी बात पर उसे अपनी देवरानी पर शक हो गया. इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने जब देवरानी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी.

जेठानी से नहीं बनती थी, इसलिए मार दिया

इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सुखप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने बताया कि उसकी अपनी जेठानी से नहीं बनती है. इसी रंजिश के चलते उसने जेठानी की तीन माह की बच्ची को जिंदा जमीन में दफन कर मार दिया और बाद में शव को गड्ढे में फेंक दिया.

आरोपी महिला सुखप्रीत किसी से फोन पर बात करती थी, जिसके बारे में उसके पति को पता चल गया था. सुखप्रीत को शक था कि उसके पति को उसकी जेठानी अमनदीप कौर ने ही बताया होगा. इसके बाद वह अपनी जेठानी से रंजिश रखने लगी. इसी रंजिश के चलते जेठानी को सबक सिखाने के लिए उसने अमनदीप की तीन महीने की बच्ची की जान ले ली.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो