गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा से जुड़े 13 बदमाश अरेस्ट, सात बदमाश शार्प शूटर, हथियार बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 14, 2022 07:02 PM2022-07-14T19:02:28+5:302022-07-14T19:04:16+5:30

पंजाब पुलिसः 13 हथियार बरामद किए गए हैं। गिल ने कहा कि वे हत्या और लूट समेत कई अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

punjab police gangster Lawrence Bishnoi and Harvinder Rinda 13 crooks arrested seven crooks sharp shooters weapons recovered | गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा से जुड़े 13 बदमाश अरेस्ट, सात बदमाश शार्प शूटर, हथियार बरामद

पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनमें से सात बदमाश शार्प शूटर हैं।

Highlightsअभियान के बाद जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने पकड़ लिया।29 जून को पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल बिश्नोई और रिंदा से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के लिए गुप्त सूचनाओं पर काम कर रही थी।

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा से जुड़े 13 बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनमें से सात बदमाश शार्प शूटर हैं।

उन्होंने कहा कि उनके पास से 13 हथियार बरामद किए गए हैं। गिल ने कहा कि वे हत्या और लूट समेत कई अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष टीम के नेतृत्व में दो सप्ताह तक चले अभियान के बाद जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

इससे पहले, 29 जून को पुलिस ने संगीन अपराधों में शामिल बिश्नोई और रिंदा से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिल ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद से जालधंर पुलिस उनके गिरोह के बचे हुए सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गुप्त सूचनाओं पर काम कर रही थी।

Web Title: punjab police gangster Lawrence Bishnoi and Harvinder Rinda 13 crooks arrested seven crooks sharp shooters weapons recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे