लाइव न्यूज़ :

पहले दंपति को गाड़ी से रौंदा फिर गोली मारी और किये टुकड़े-टुकड़े, पढ़ें, ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 16:54 IST

पंजाब के तरनतारन में ऑनर किलिंग: पुलिस ने इस घटना के बाद से अमरप्रीत कौर के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पूछताछ के बाद माता-पिता को पुलिस ने छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल आरोपी भाईयों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक दंपति ने घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था।

पंजाब के तरनतारन जिले में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक दंपति की रविवार (15 सितंबर) को हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सारे आरोपी दंपति के करीबी रिश्तेदार हैं। 21 वर्षीय अमरप्रीत कौर ने 24 वर्षीय अमनदीप सिंह के साथ प्रेम-विवाह किया था। अमरप्रीत कौर के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। शुरुआती जांत में पता चला कि हत्या के पीछे लड़की के भाईयों का हाथ है। 

इंडिया टूडे के मुताबकि दपंति रविवार सुबह स्थानीय गुरुद्वारे में पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने इन्हें राजा लात इलाके के पास से अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों को नौशेरा ढाला गांव ले जाया गया। 

इसके बाद दोनों दंपति को कार से उतारकर कुछ दूर घसीटा गया। पुलिस के मुताबिक पहले दंपति को कार से रौंदा गया। उनके ऊपर कई बार कार चढ़ाया गया। बाद में आरोपियों ने काफी नजदीक से इनपर गोली चलाई। उसके बाद धारधार हथियार से उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किये गये। 

पुलिस ने इस घटना के बाद से अमरप्रीत कौर के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पूछताछ के बाद माता-पिता को पुलिस ने छोड़ दिया है। इस मामले में सराय अमानत खान पुलिस स्टेशन मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी भाईयों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

टॅग्स :पंजाबऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?