लाइव न्यूज़ :

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे को अवैध खनन मामले में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2022 16:46 IST

कथित रेत खनन कार्यों की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 3 फरवरी को जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय ने हनी को गिरफ्तार किया था। हनी सीएम चन्नी की भाभी का बेटा है।

Open in App
ठळक मुद्दे3 फरवरी को जालंधर में ईडी ने हनी को किया था गिरफ्तारकांग्रेस ने बताया था राजनीति से प्रेरित है कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को अवैध बालू खनन मामले में शुक्रवार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मालूम हो कि चुनाव वाले राज्य में कथित रेत खनन कार्यों की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 3 फरवरी को जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हनी को गिरफ्तार किया था। हनी चन्नी की भाभी का बेटा है और तब से ईडी की हिरासत में है।

ED ने 18 जनवरी को हनी और अन्य के खिलाफ की थी छापेमारी 

हाल ही में ईडी ने कहा कि भूपिंदर सिंह ने स्वीकार किया था कि उसके कब्जे से जब्त की गई नकदी अवैध रेत खनन के साथ-साथ तबादलों और पोस्टिंग से अर्जित की गई थी। संघीय एजेंसी ने 18 जनवरी को हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की थी और उसके परिसर से लगभग 7.9 करोड़ नकद और संदीप कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले एक व्यक्ति से लगभग 2 करोड़ नकद जब्त किए थे।

कांग्रेस ने बताया था राजनीति से प्रेरित है कार्रवाई

राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर सीमावर्ती राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया था। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में चन्नी को आगामी चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

पंजाब फरवरी में अपनी नई सरकार के लिए मतदान करने के लिए तैयार है, यहां 20 फरवरी को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के साथ घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी