मां ने 6 साल की बेटी की हाथ काटकर की हत्या, मानसिक रूप से बीमार थी महिला

By भाषा | Published: September 10, 2019 11:28 AM2019-09-10T11:28:31+5:302019-09-10T11:28:31+5:30

आरोपी मां श्वेता पाटिल को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति अमित पाटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मृतक की पहचान अक्षरा अमित पाटिल के रूप में हुई है।

Pune Mentally ill woman killed her 6-year-old daughter, mother arrested | मां ने 6 साल की बेटी की हाथ काटकर की हत्या, मानसिक रूप से बीमार थी महिला

मां ने 6 साल की बेटी की हाथ काटकर की हत्या, मानसिक रूप से बीमार थी महिला

महाराष्ट्र पुणे में मनोवैज्ञानिक उपचार से गुजर रही एक महिला ने सोमवार को अपनी छह वर्षीय बेटी की कलाई काटकर कथित उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। तावड़े कालोनी दोपहर को यह वारदात हुई।

आरोपी श्वेता पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका पति अमित पाटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मृतक की पहचान अक्षरा अमित पाटिल के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के समय श्वेता के भाई और उसके माता-पिता संभवत: घर पर ही थे। अधिकारी ने बताया कि दंपति पुणे से पहले अमेरिका में रहता था और अक्षरा का जन्म भी वहीं हुआ था। अमित का हाल ही में फिर से अमेरिका तबादला हो गया था और परिवार वीजा से संबंधित काम के लिए चेन्नई जाने वाला था। उन्होंने बताया कि अमित दिन में पहले ही हवाईअड्डा चला गया था। भाषा स्नेहा राजकुमार राजकुमार

Web Title: Pune Mentally ill woman killed her 6-year-old daughter, mother arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे