Pune Crime News: पुणे से 30 मार्च को लापता इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की अहमदनगर में गला घोंट हत्या, नौ लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और नहीं देने पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 8, 2024 03:29 PM2024-04-08T15:29:57+5:302024-04-08T15:32:56+5:30

Pune Crime News: आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया।

Pune Crime News 22 year old engineering student missing from Pune on March 30 strangled to death in Ahmednagar kidnapped for ransom Rs 9 lakh and if not paid | Pune Crime News: पुणे से 30 मार्च को लापता इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की अहमदनगर में गला घोंट हत्या, नौ लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और नहीं देने पर...

सांकेतिक फोटो

Highlightsयुवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की राज्य के अहमदनगर जिले में हत्या किए जाने का पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने रविवार को बताया कि कॉलेज में उसके एक मित्र समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया था और उन्होंने बाद में उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि युवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्रा यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।

कॉलेज में पढ़ने वाला उसका एक पुरुष मित्र और दो अन्य लोग 29 मार्च को उससे मिले और उन्होंने बाद में उसे उसके छात्रावास में छोड़ दिया। वे 30 मार्च को उसे अहमदनगर ले गए। उन्होंने उसके माता-पिता से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर उन्होंने उसका गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि छात्रा के परिवार के सदस्य उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, इसलिए वे कॉलेज और छात्रावास गए, लेकिन जब उन्हें छात्रा वहां नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने उसके माता-पिता को संदेश भेजकर नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने पुलिस को सतर्क किया, जिसने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से तीन आरोपियों का पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद तीनों लोगों ने पुलिस को अपने किए अपराध के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।’’ भाषा सिम्मी प्रशांत प्रशांत

Web Title: Pune Crime News 22 year old engineering student missing from Pune on March 30 strangled to death in Ahmednagar kidnapped for ransom Rs 9 lakh and if not paid

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे