लाइव न्यूज़ :

जेल से फरार हत्यारा मंदिर में बन गया पुजारी, 14 साल बाद पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

By भाषा | Updated: October 15, 2018 17:58 IST

मुजरिम पिछले लंबे समय से मोगा के एक मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था और लोगों को भक्ति का पाठ पढ़ाने में लगा हुआ रहा था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Open in App

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए इनामी भगौड़े मुजरिम अलीपुरा गांव के सतपाल उर्फ पाला को उचाना पुलिस ने पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया है। 14 साल से फरार यह हत्यारा वहां एक मंदिर में पुजारी बन गया था।

पुलिस ने आरोपी को नरवाना अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोमवार को उचाना थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 26 नवंबर 2002 को सतपाल व उसके अन्य नौ साथियों राजेन्द्र, राजा, अमृत, शिवनारायण, रणधीर, विजय, मनोज, लख्मी, राजेन्द्र ने पुरानी पारिवारिक रंजिश के तहत गांव के ही लक्ष्मण की गोली मारकर हत्या कर दी थी । जिसकी शिकायत राजमल ने पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाही की और मामला अदालत में चला। अदालत ने 2004 में सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। 

वहीं सतपाल उर्फ पाला को भी उम्रकैद हुई। 5 नवंबर 2004 को पाला छह हफ्ते के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आया था। 18 दिसंबर 2004 को मुजरिम पाला को वापस जेल पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचा और फरार हो गया। तभी से पाला भगौड़ा बना हुआ था। यहां तक कि भगौड़े पाला पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ था। 14 साल तक वह अदालत से भगौड़ा बना रहा। 

वहीं पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आरोपी पाला पंजाब के जिला मोगा के एक मंदिर में पुजारी का काम कर रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम को तैयार कर मोगा मंदिर से मुजरिम को काबू कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुजरिम पिछले लंबे समय से मोगा के एक मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था और लोगों को भक्ति का पाठ पढ़ाने में लगा हुआ रहा था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उसे सोमवार को नरवाना अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो