लाइव न्यूज़ :

2023 और 2024 में बेटे-बेटी ने क्यों की खुदकुशी?, तांत्रिक के कहने पर रिश्तेदार के 17 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या कर धड़ नैनी में, सिर सैदपुर कछार में फेंका, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2025 12:30 IST

Prayagraj: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (नगर) अभिषेक भारती ने को बताया कि हत्या के आरोपी शरण सिंह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतांत्रिक के कहने पर पीयूष की हत्या की थी। शरण सिंह, मृतक किशोर के दादा का भाई है।शरण सिंह के बेटे और बेटी ने 2023 और 2024 में आत्महत्या कर ली थी। तांत्रिक ने कहा कि वास्तव में इस बच्चे (पीयूष) को मरना चाहिए था, लेकिन यह नहीं मरा।

Prayagraj:प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तांत्रिक के कहने पर अपने रिश्तेदार के 17 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या कर धड़ नैनी में, जबकि सिर सैदपुर कछार में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (नगर) अभिषेक भारती ने को बताया कि हत्या के आरोपी शरण सिंह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर उसने पीयूष की हत्या की थी। शरण सिंह, मृतक किशोर के दादा का भाई है।

भारती ने बताया कि शरण सिंह के बेटे और बेटी ने 2023 और 2024 में आत्महत्या कर ली थी। शरण सिंह एक तांत्रिक के पास गया और पूछा कि उसके दोनों बच्चों ने क्यों खुदकुशी की। इस पर तांत्रिक ने कहा कि वास्तव में इस बच्चे (पीयूष) को मरना चाहिए था, लेकिन यह नहीं मरा, इसलिए तुम्हारे दोनों बच्चे मर गए। इसलिए तुम इसे मार दो।

उन्होंने बताया कि पीयूष का सिर बुधवार को करेली के सैदपुर कछार (नदी का डूब क्षेत्र) में पाया गया। मंगलवार को पीयूष के लापता होने की प्राथमिकी करेली थाना में दर्ज की गई थी और उसकी हत्या भी उसी दिन की गई और मंगलवार को ही शव का धड़ नैनी के औद्योगिक क्षेत्र में एक नाले में मिला था। सिर नहीं मिलने से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस के मुताबिक, पीयूष करेली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 11वीं का छात्र था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मंगलवार को वह सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल जाने के लिए निकला था। दोपहर तक घर नहीं आने पर मां कामिनी देवी स्कूल पहुंची तो पता चला कि पीयूष स्कूल आया ही नहीं था।

इससे घबराकर उन्होंने करेली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी शरण सिंह ने किशोर के सिर और हाथ पैर काट दिए और धड़ को साड़ी में लपेटकर स्कूटी से ले जाकर नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया लवायन गांव के पास एक नाले में फेंक दिया था। एक महिला ने आरोपी को शव को नाले में फेंकते हुए देख लिया था। उस ग्रामीण महिला ने आरोपी का हुलिया बताया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रयागराजहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?