लाइव न्यूज़ :

सामूहिक हत्याकांड से दहला प्रयागराजः एक ही परिवार के चार लोगों की रात में धारदार हथियार से हत्या, इलाके में हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2020 13:26 IST

हले कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर दिया गया। उसके बाद प्रयागराज से सामूहिक हत्याकांड की खबर दिखाती है कि बदमाशों में कानून व्यवस्था का डर कम होता जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए लोगों में विमलेश पांडे, उनका बेटा सोमू (22), शिबू (19), प्रिंस (18) शामिल हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार आघात से सवाल उठने लगे हैं।

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सामूहिक हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पटेलनगर के शुकुल गांव में विमलेश पांडेय की पूरे परिवार समेत धारदार हथियार से हत्या का प्रयास किया गया। चार लोगों की मौत हो गई है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात को शुक्रवार तड़के अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार सो रहा था।

पूरे परिवार की हत्या का पता लगने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस को हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि विमलेश पांडेय गांव में वैद्यगी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। परिवार की किसी से दुश्मनी का भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में हत्या के पीछे का कारण पता लगना मुश्किल हो रहा है। मारे गए लोगों में विमलेश पांडे, उनका बेटा सोमू (22), शिबू (19), प्रिंस (18) शामिल हैं। विमलेश की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार आघात से सवाल उठने लगे हैं। पहले कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों को गोलियों से छलनी कर दिया गया। उसके बाद प्रयागराज से सामूहिक हत्याकांड की खबर दिखाती है कि बदमाशों में कानून व्यवस्था का डर कम होता जा रहा है। 

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये