लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: महिला अफसर की मौजदूगी में सचिवालय में चला पॉर्न वीडियो, मचा हड़कंप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 5, 2019 07:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर में सचिवालय के एनआईसी के कमरे में सोमवार को विभाग की ओर से एक विडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई थी इसकी अध्यक्षता विभाग की शासन सचिव वरिष्ठ महिला अधिकारी मुग्धा सिन्हा कर रही थीं.

राजस्थान के खाद्य विभाग के अधिकारियों की उस वक्त बहुत किरकिरी हुई, जब सचिवालय में विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अचानक पोर्न वीडियो चल गया. यह पूरा वाक्या खाद्य विभाग के सचिव के सामने हुआ. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं.

पोर्न वीडियो के चलने से मौजूद सभी अधिकारी सन्न रह गए. स्थिति ये हो गई कि कुछ देर के लिए किसी को कुछ समझ नहीं आया कि प्रतिक्रिया क्या दें. स्क्रीन पर पोर्न वीडियो करीब 2 मिनट तक चली. इसके बाद आनन-फानन में टेक्निकल टीम ने वीडियो को बंद किया.

इससे बैठक में मौजूद अधिकारियों को शर्मसार होना पड़ा. जयपुर में सचिवालय के एनआईसी के कमरे में सोमवार को विभाग की ओर से एक विडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता विभाग की शासन सचिव वरिष्ठ महिला अधिकारी मुग्धा सिन्हा कर रही थीं.

सिन्हा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक के बीच स्क्रीन पर एक पोर्न क्लिप चलने लगी. मैंने तुरंत एनआईसी निदेशक को बुलाकर उन्हें मामले की जांच करने के निर्देश दिए और इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने को कहा. उन्होंने बताया कि सचिवालय के कमरे में बैठक के दौरान विभाग और एनआईसी के प्रतिनिधि सहित करीब 10 लोग मौजूद थे.

वीडियो कांफ्रेंसिंग से राज्य के 33 जिलों के आपूर्ति अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की जा रही थी. उन्होंने बताया कि राज्य की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी. एनआईसी के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये