लाइव न्यूज़ :

'हत्या से भी जघन्य है रेप, ये आत्मा को मार देता है', 15 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में पॉस्को कोर्ट ने शख्स को सुनाई 10 साल की सजा

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2022 12:05 IST

एक विशेष पॉस्को अदालत ने 15 साल की बच्ची के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में एक शख्स को 10 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में दूसरे आरोप की मौत महामारी के दौरान हो गई थी।

Open in App

मुंबई: दुष्कर्म को हत्या से ज्यादा जघन्य अपराध बताते हुए मुंबई के एक विशेष पॉस्को कोर्ट ने 15 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की के साथ गैंगरेप के प्रयास के लिए 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि रेप की घटना हत्या से ज्यादा जघन्य है क्योंकि ये महिला की आत्मा को मार देता है।

इस मामले में दूसरे आरोपी की मौत महामारी क दौरान हो गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान बच्ची को अदालत में पेश किया गया और उसने दोषी ठहराए गए आरोपी के खिलाफ गवाही दी।

विशेष न्यायाधीश एचसी शिंदे ने कहा, 'पीड़िता के साक्ष्य विश्वसनीय, आत्मविश्वास से भरे हैं और इसे स्वीकार करने की जरूरत है कि आरोपी पीड़िता के साथ बलात्कार करने के इरादे से उसे एकांत स्थान पर ले गए।'

अदालत ने बचाव पक्ष के इस तर्क को खारिज किया यह गलत पहचान का मामला है और आरोपी को झूठे तौर पर फंसाया गया। अदालत ने कहा कि आरोपी बच्ची को जानते थे। अदालत ने कहा, 'पीड़िता ने हालांकि बातचीत के दौरान धीमी गति से पर सही बयान दिया और वर्तमान आरोपी की पहचान हमलावर के रूप में की, उसने दूसरे आरोपी के खिलाफ भी गवाही दी जो अब जीवित नहीं है।'

बच्ची की मां ने यौन शोषण की सूचना पुलिस को दी थी। मां ने कहा था कि बच्ची की हालत देखते हुए उसे घर पर ही रखा जाता है जबकि उसके भाई रोजाना स्कूल जाते हैं। मां ने कहा कि 4 सितंबर 2015 को काम से लौटने के बाद उन्होंने बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखा। मां ने कहा कि जब उन्होंने बच्ची से बात की उसने मारपीट की बात बताई। 

बच्ची ने मां को बताया कि आरोपी उसे 10 रुपये का लालच देकर सुनसान जगह पर लेकर गए और यौन शोषण किया। बच्ची ने आगे कहा कि पहले भी ऐसा हो चुका है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत में बच्चे ने कहा कि दोनों आरोपियों ने उसे यौन उत्पीड़न का खुलासा करने पर उसका गला काटने की धमकी दी थी।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीमुंबईपोक्सोगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...