लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः खेत में घास काटने गई ना‍बालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, शोर मचाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागे, आरोपियों को पकड़कर पेड़ में बांधकर पिटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2023 20:37 IST

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीड़िता के गांव के रहने वाले उसके भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग बहन खेत पर घास काटने के लिए गई हुई थी, तभी मैलानी के रहने वाले पप्पू और उमेश मौका पाकर खेत में पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देना‍बालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों ही आरोपी पेड़ से बंधे नजर आ रहे थे।

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक ना‍बालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीड़िता के गांव के रहने वाले उसके भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग बहन खेत पर घास काटने के लिए गई हुई थी, तभी मैलानी के रहने वाले पप्पू और उमेश मौका पाकर खेत में पहुंच गए।

आरोपियों ने नाबालिग किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। घटना के बाद किशोरी की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों को पकड़कर पेड़ में बांधकर पिटाई की। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों ही आरोपी पेड़ से बंधे नजर आ रहे थे।

ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। सेहरामऊ उत्तरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के के शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने दोनो आरोपियों पप्पू एवं उमेश के विरुद्ध धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) तथा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने