लाइव न्यूज़ :

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, सीबीआई ने अपने हाथ में लिया केस, अनसुलझी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2026 17:06 IST

पटना में ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा’ (नीट) की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज करके स्थानीय पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।चित्रगुप्त नगर स्थित एक महिला छात्रावास में बेहोश पाई गई थी।जहानाबाद की रहने वाली और नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई ने इसे स्पेशल केस के रूप में दर्ज किया है। इस केस का नंबर 7एस/26 रखा गया है। इसके बाद सीबीआई की ओर से केस अपने हाथ में लिए जाने के साथ ही जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, बिहार सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य लेकर दिल्ली मुख्यालय रवाना हो गए हैं। सीबीआई इस मामले में उन तमाम कड़ियों को जोड़ने की कोशिश करेगी जो अब तक अनसुलझी रही हैं। 

इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बिहार में लगातार सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी। जनता और पीड़ित परिवार के आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने का औपचारिक आग्रह किया था। राज्य सरकार के इस अनुरोध को केंद्र ने तत्काल मंजूरी दे दी, जिसके बाद जांच का जिम्मा केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिया गया।

उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सबसे पहले यह जानकारी साझा की थी कि राज्य सरकार ने इस केस की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। अब एजेंसी द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

बता दें कि छात्रा की मौत के बाद से ही शहर में तनाव का माहौल था। स्थानीय पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या या सोची-समझी साजिश बताया जा रहा था। अब चूंकि सीबीआई ने जांच की कमान संभाल ली है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही छात्रा की मौत के पीछे छिपे असली कारणों और इसमें शामिल चेहरों का पर्दाफाश हो सकेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसीबीआईपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो