लाइव न्यूज़ :

पटनाः पत्नी और बेटी को गोली मारकर हत्या, खुद को भी उड़ाया, आखिर क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2022 17:29 IST

बिहार के पटना का मामला है. ट्रिपल मर्डर की यह वारदात गर्दनीबाग थाना के पुलिस कॉलोनी में हुई.

Open in App
ठळक मुद्दे राजीव रिटायर आईजी जेएन शर्मा के मकान में किराए पर रहता था.राजीव की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है.ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के अनिसाबाद में आज एक सनकी शख्स ने अपनी पत्नी व बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भून डाला और खुद आत्महत्या कर ली. तीनों की गोली लगने से मौत हो गई. पटना में दिनदहाड़े घटित ट्रिपल मर्डर की इस घटना से सनसनी फ़ैल गई.

ट्रिपल मर्डर की यह वारदात गर्दनीबाग थाना के पुलिस कॉलोनी में हुई. राजीव रिटायर आईजी जेएन शर्मा के मकान में किराए पर रहता था. बताया जाता है कि राजीव की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और इस महिला से उसने दूसरी शादी की थी. पुलिस कॉलोनी में हुए इस ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

लोग घर से बाहर निकले तो देखा के बीच सड़क पर एक साथ खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी हुई हैं. बताया जा रहा है कि राजीव ने बेगूसराय से पटना आकर इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक पत्नी और बेटी मायके से लौट रही थी. दोनों पुलिस कॉलोनी मोड से पैदल चलकर अपने किराए के मकान की तरफ जा रही थीं.

इसी दौरान पहले से घात लगाए राजीव ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी सचिवालय गर्दनीबाग थाना समेत कई पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर लिया है जिससे वारदात को अंजाम दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे को पुलिस टीम खंगालने में जुट गई है. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. 

इस संबंध में पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 12.40 में ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी, जिसके बाद आनन-फानन में एएसपी सचिवालय, थाने की पुलिस हम सभी अनिसाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी में पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की गयी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

पता चला कि राजीव कुमार की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, उनसे एक बच्ची थी जिसका नाम संस्कृति था. पत्नी की मौत के बाद राजीव ने अपनी साली शशिप्रभा से दूसरी शादी की. लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे. मृतक महिला सचिवालय में काम करती थी. बेटी भी उसी के साथ रहती थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो