लाइव न्यूज़ :

पटनाः ट्रेन से पानी लेने उतरी युवती, एक दर्जन लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में सड़क पर नग्न अवस्था में मिली

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2021 17:28 IST

बिहार में पटना का मामला है. 3000 रुपए, मोबाइल सहित कई अन्य सामान भी गायब कर दिये गये हैं. नशीला पदार्थ खिलाकर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना मेडिकल कालेज एंड अस्‍पताल (पीएमसीएच) पहुंचाया.युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दे दी, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था.पीड़िता के मुताबिक लगभग एक दर्जन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है. यहां बेखौफ अपराधियों ने पटना जंक्शन से उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन से पानी लेने उतरी युवती को कुछ युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है.

आज सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के आर्ट कॉलेज के पास नग्न अवस्था में युवती के दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. युवती सड़क पर बेहोश हालत में थी. उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था. मुहल्‍ले के एक युवक ने उसे देखा तो आसपास के लोगों ने कपडे़ से उसका बदन ढंका. इसके बाद पुलिस तत्‍काल उसे पटना मेडिकल कालेज एंड अस्‍पताल (पीएमसीएच) पहुंचाया.

महिला थाना प्रभारी कुमारी सहचरी के मुताबिक अस्‍पताल में होश में आने के बाद युवती ने पुलिस को बताया है कि वह ओडिशा के भुवनेश्‍वर से उत्‍तर प्रदेश के शहर कानपुर किसी ट्रेन से जा रही थी. इसी दौरान पटना जंक्शन पर वह पानी लेने उतरी थी. जब तक वह नल से पानी लेकर वापस लौटती, उसकी ट्रेन खुल चुकी थी.

उसी दौरान एक युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दे दी, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था. उसे पीने के बाद पीड़िता के आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा. इस बात का फायदा उन लोगों ने उठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसकी अस्मत लूटी.

पीड़िता के मुताबिक लगभग एक दर्जन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया है. इतना ही नहीं उसके 3000 रुपए, मोबाइल सहित कई अन्य सामान भी गायब कर दिये गये हैं. इस मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और छानबीन की जा रही है. पुलिस के मुताबिक उसको आर्ट कॉलेज से बरामद किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला