लाइव न्यूज़ :

पटनाः खेलते-खेलते बोरवेल में गिरने से 2 वर्षीय मासूम की गई जान, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2022 16:11 IST

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को शहीद भगत सिंह चौक पर रख कर अशोक राजपथ को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की.

Open in App
ठळक मुद्देहंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया. पाइलिंग के लिए कई गड्ढे खोदकर खुला छोड़ दिये गये हैं.आयुष खेलते हुए इस तरफ आ गया और अचानक इस गड्ढे में गिर गया.

पटनाःबिहार की राजधानी पटना में बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में मिरचाई घाट पर घटी है, जहां पाइलिंग के लिए किए गए गढ्ढे में गिरकर 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान छोटू राय के पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है.

 

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में गड्ढे को खोद कर बच्चे के शव को बाहर निकाला. वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को शहीद भगत सिंह चौक पर रख कर अशोक राजपथ को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की. हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया.

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पाइलिंग के लिए कई गड्ढे खोदकर खुला छोड़ दिये गये हैं. आयुष खेलते हुए इस तरफ आ गया और अचानक इस गड्ढे में गिर गया. परिजनों बच्चे को गड्ढे से निकालकर अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि छानबीन में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला