10 बधिर बच्चों का दो पादरियों ने मिलकर 2005 से 2016 तक किया यौन शोषण, कोर्ट ने अब सुनाई 40 साल की सजा
By भाषा | Published: November 26, 2019 11:44 AM2019-11-26T11:44:20+5:302019-11-26T11:44:20+5:30
अर्जेंटीना के एक कैथोलिक स्कूल में बधिर बच्चों का यौन शोषण तब किया गया जब सारे 10 बच्चे नाबालिग थे।
अर्जेंटीना के एक कैथोलिक स्कूल में बधिर बच्चों का यौन शोषण करने के दोषी दो पादरियों को 40 वर्ष से अधिक के कारावास की सजा सुनाई गयी है। मेंडोजा में तीन न्यायाधीशों के पैनल ने सोमवार को 83 वर्षीय पादरी निकोला कोराडी को 42 वर्ष कारावास की और 59 वर्षीय पादरी होरासियो कोरबाचो को 45 वर्ष कारावास की सजा सुनाई।
दोनों पादरियों को वर्ष 2016 में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने माली अरमांडो गोम्ज को भी 18 साल जेल की सजा सुनाई है। पादरियों ने इन कुकृत्यों को वर्ष 2005 से 2016 के बीच अंजाम दिया था। सभी 10 पीड़ित यौन शोषण के दौरान नाबालिग थे।