पलामूः विवाद के बाद पत्थरबाजी, चार दुकान, दो घर और आधा दर्जन गाड़ियों में आग लगाई, इलाके में धारा 144 लागू, सोशल मीडिया पर नजर, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Published: February 15, 2023 05:10 PM2023-02-15T17:10:21+5:302023-02-15T17:11:09+5:30

पलामूः पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई गई है।

Palamu dispute stone pelting four shops two houses half dozen vehicles fire Section 144 imposed area watch social media jharkhand police | पलामूः विवाद के बाद पत्थरबाजी, चार दुकान, दो घर और आधा दर्जन गाड़ियों में आग लगाई, इलाके में धारा 144 लागू, सोशल मीडिया पर नजर, जानें मामला

दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई।

Highlightsएसडीपीओ के गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की गई।तोरण द्वार बनाने में दो पक्षों के बीच मंगलवार से विवाद चल रहा था।दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और जमकर पत्थरबाजी हुई।

रांचीः झारखण्ड में पलामू जिले के पांकी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर स्वागत गेट बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुए विवाद में  पत्थरबाजी व आगजनी की गई। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा 4 दुकान, 2 घर और आधा दर्जन गाड़ियों में आग लगा दी गई। वहीं एसडीपीओ के गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की गई।

फिलहाल स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। इसको लेकर पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने में दो पक्षों के बीच मंगलवार से विवाद चल रहा था।

इसी बीच बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। उपद्रवियों ने एक बाइक में आग दी और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं हालात को नियंत्रण में करने के लिए धारा 144 लगा दिया गया है। स्थिती को तनावपूर्ण देखते हुए पांकी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

घटना स्थल पर आईजी राजकुमार लकड़ा,डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा,एएसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम राजेश साह, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, एसडीपीओ आलोक टूटी समेत कई अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की जा रही है।

खुद पलामू आईजी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहा फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी हुई है। दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल मांगा गया है। 

Web Title: Palamu dispute stone pelting four shops two houses half dozen vehicles fire Section 144 imposed area watch social media jharkhand police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे