JDU के पूर्व विधायक राजू सिंह की गोली से घायल महिला की मौत, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Published: January 3, 2019 02:45 PM2019-01-03T14:45:34+5:302019-01-03T14:45:34+5:30

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक राजू सिंह का है जिन पर नव वर्ष के कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह और उसके ड्राइवर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

ormer JDU MLA Raju Singh who allegedly shot at a woman during new year's celebrations at a farmhouse in Delhi brought to AIIMS | JDU के पूर्व विधायक राजू सिंह की गोली से घायल महिला की मौत, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

JDU के पूर्व विधायक राजू सिंह की गोली से घायल महिला की मौत, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता तथा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व विधायक राजू सिंह को गुरुवार को दिल्ली के एम्स लाया गया। राजू सिंह ने कथित रूप से दिल्ली के एक फार्महाउस में नए साल के जश्न के दौरान एक महिला को गोली मार दी थी।

बता दें कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर वसंतकुंज के एक फार्म हाउस में हवाई फायरिंग में घायल हुई महिला की मौत हो गई है। वह फार्महाउस जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक राजू सिंह का है जिन पर नव वर्ष के कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह और उसके ड्राइवर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि अर्चना गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। विशेष पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था (दक्षिण) आर पी उपाध्याय ने कहा कि राजू की कार से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। घटना के बाद राजू इसी कार से फरार हुआ था।

उन्होंने कहा, "हमने घटना के सिलसिले में राजू सिंह और हरि सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्हें आज ही दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने राजू को सात दिन के लिए हिरासत में देने की मांग की है।’’ उपाध्याय ने कहा कि गोली लगने से घायल महिला की मौत हो गई है।

बुधवार को दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से हिरासत में लिया गया था। अर्चना गुप्ता के पति की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह सोमवार की रात नववर्ष के मौके पर अपने दोस्तों के साथ वसंत कुंज में एक फार्म हाउस में मौजूद थे। इस दौरान आधी रात को राजू सिंह ने दो-तीन हवाई फायर किए।

महिला के पति ने शिकायत में कहा कि तत्काल उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी गिर गईं और उनके शरीर से खून बहने लगा। पुलिस ने कहा कि राजू सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं।

राजू की पत्नी बिहार विधान परिषद की सदस्य रह चुकी हैं।

English summary :
Bharatiya Janata Party (BJP) leader and Janata Dal United (JDU) MLA Raju Singh was brought to Delhi on AIIMS on Thursday. Raju Singh allegedly shot a woman during a New Year's celebration in a farmhouse in Delhi.


Web Title: ormer JDU MLA Raju Singh who allegedly shot at a woman during new year's celebrations at a farmhouse in Delhi brought to AIIMS

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे