लाइव न्यूज़ :

Operation Bhediya: बहराइच के बाद खंडवा में भेड़िये आतंक, हमला कर एक परिवार के 5 सदस्यों को किया घायल, शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और भगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 10:22 IST

Operation Bhediya: परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और भेड़िये को भगाया। इस हमले में एक महिला और चार पुरुष घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देOperation Bhediya: खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है।Operation Bhediya: पीड़ितों के अनुसार यह एक जानवर है (और झुंड नहीं)।Operation Bhediya: निश्चित रूप से कहना मुश्किल है कि यह भेड़िया था।

Operation Bhediya: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक परिवार के पांच सदस्यों पर भेड़िये ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हरसूद के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप वासकाले ने संवाददाताओं को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल खालवा तहसील के ग्राम मालगांव में तड़के करीब 2:30 बजे हुई। एसडीओपी ने कहा, ‘‘परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और भेड़िये को भगाया। इस हमले में एक महिला और चार पुरुष घायल हुए हैं।

उनका खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है।’’ प्रभागीय वन अधिकारी राकेश दामोर ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को रेबीज के टीके और दवाइयां दी गई हैं। दामोर ने कहा, ‘‘जंगली जानवर को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पीड़ितों के अनुसार यह एक जानवर है (और झुंड नहीं)।

हालांकि, यह निश्चित रूप से कहना मुश्किल है कि यह भेड़िया था।’’ डीएफओ ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित वीडियो क्लिप के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह कौन सा जानवर था। वीडियो में मुझे वह जानवर सियार जैसा दिखाई दे रहा है, जो भेड़िये से थोड़ा छोटा है।’’

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास