लाइव न्यूज़ :

Delhi: तेज रफ्तार SUV का कहर, पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर, 1 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 15:22 IST

Delhi: आज सुबह 11 मूर्ति रोड पर एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है

Open in App

Delhiदिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में रविवार सुबह 11 मूर्ति स्थल के पास फुटपाथ पर चढ़कर एक एसयूवी वाहन ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि दोनों पीड़ितों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया एवं दूसरे का इलाज किया जा रहा है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली की ओर से आ रही एक सफेद महिंद्रा ‘थार’ गाड़ी फुटपाथ की ओर मुड़ गई और उसने दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है तथा एसयूवी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलतिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के पंजीकरण नंबर वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है।

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार महला ने घटनास्थल का दौरा किया। जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि घटना के समय चालक शराब के नशे में तो नहीं था। 

टॅग्स :दिल्लीएसयूवीसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया