लाइव न्यूज़ :

मुंबईः चलती ओला कैब में ड्राइवर ने साथी संग ‌किया महिला का रेप, गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 24, 2017 15:08 IST

मुंबई से सटे मीरा रोड पर एक महिला के साथ चलती ओला कैब में लूटपाट और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

Open in App

माया नगरी मुंबई से सटे मीरा रोड पर एक महिला के साथ चलती ओला कैब में लूटपाट और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैब ड्राइवर सहित उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 25 साल की पीड़िता ने ठाणे जाने के लिए ओला कैब बुक थी। इसके बाद ड्राइवर उसे ठाणे न ले जाकर विरार की तरफ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ लूटपाट और दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें 32 वर्षीय सुरेश गोसावी और 31 वर्षीय उमेश झाला हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 26 दिसंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। वह दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। यह वारदात 19 दिसंबर की है।

इस पूरे मामले को लेकर ओला कंपनी की ओर से भी सफाई दी गई है। कंपनी का कहना है कि आरोपी  कैब ड्राइवर 3 दिन पहले से ओला प्लेटफॉर्म से ऑफलाइन हो गया था। पीड़िता ने कैब ओला प्लेटफॉर्म से बुक नहीं करवाई थी। वह सड़क से सीधे कार में बैठ गई थी। मामला ओला कंपनी से जुड़ा हुआ है इसलिए जांच में सहयोग करेंगे। 

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीदुष्कर्ममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार