लाइव न्यूज़ :

Odisha: नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 12:15 IST

Odisha: अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शहीद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

Odisha: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 17 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किराए के एक मकान में दो व्यक्तियों ने नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का कथित तौर पर वादा दिया था और इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए उसे घर बुलाया था। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शहीद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’ भुवनेश्वर में पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले, 10 दिसंबर की शाम को शहर के बाहरी इलाके में धौली शांति स्तूप के पास 17 वर्षीय एक अन्य लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :रेपओड़िसादुष्कर्मनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास