लाइव न्यूज़ :

North 24 Parganas Crime News: ईंट भट्टे की चिमनी पर बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत, तीन अस्पताल में, मरने वाले में दो उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2023 11:44 IST

North 24 Parganas Crime News: पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में एक साल से बंद पड़े ईंट भट्टे को फिर से शुरू करने के दौरान हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के आरजी कार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है।चिमनी ढहने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

North 24 Parganas Crime News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ईंट भट्टे की चिमनी ढह जाने से कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को बशीरहाट के धल्टिटाह गांव में एक साल से बंद पड़े ईंट भट्टे को फिर से शुरू करने के दौरान हुई।

बशीरहाट के एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, "चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो शव मलबे के नीचे पाए गए। सभी ईंट भट्टे के मजदूर थे।’’

अधिकारी ने कहा, "दो मजदूरों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है, उसे कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।" अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी जेठूराम और राकेश कुमार तथा स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा कि चिमनी ढहने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने