नोएडाः बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी अरेस्ट, जनवरी 2021 से था फरार, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 25, 2021 01:39 PM2021-06-25T13:39:01+5:302021-06-25T13:40:29+5:30

जनवरी, 2021 में एक महिला ने साहिबा कुमार पर सेक्टर 14-ए के शनि मंदिर के पास उसकी बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

Noida woman fir man rape daughter accused arrested case uttar pradesh police | नोएडाः बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी अरेस्ट, जनवरी 2021 से था फरार, जानें मामला

बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

Highlights14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के समय से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नोएडाः नोएडा में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सूचना के आधार पर बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

 

पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि जनवरी, 2021 में एक महिला ने साहिबा कुमार पर सेक्टर 14-ए के शनि मंदिर के पास उसकी बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के समय से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नोएडा में तमंचा रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने बुधवार रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान एक युवक को अवैध रूप से देसी तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करने वाला बंटी बुधवार रात को देसी तमंचा लेकर जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बंटी ने बताया कि वह फैक्ट्री में अन्य मजदूरों पर रौब जमाने के लिए देसी तमंचा लेकर चलता था।
 

 

Web Title: Noida woman fir man rape daughter accused arrested case uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे