लाइव न्यूज़ :

नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज फर्स्ट बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर महिला की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: February 29, 2020 13:27 IST

सुपरटेक इकोविलेज प्रथम में रहने वाले सुमित सक्सेना की पत्नी नेहा सक्सेना (32 वर्ष) ने अपने फ्लैट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी और उसे गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

गौतमबुद्ध नगर जिले में बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इकोविलेज- प्रथम में एक महिला ने शनिवार तड़के छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंद्र ने बताया कि सुपरटेक इकोविलेज प्रथम में रहने वाले सुमित सक्सेना की पत्नी नेहा सक्सेना (32 वर्ष) ने अपने फ्लैट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी और उसे गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीसीपी ने बताया कि महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

इस बीच, थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में ननिहाल में रहने आई महिला की शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मनीता अपनी नानी के यहां रहने आई थी। उसे शनिवार सुबह गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी